भाजपा सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी विकास केलिए समर्पित:लक्ष्मीकांत वाजपेई

रांची: महा जनसंपर्क अभियान को गति प्रदान करने केलिए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आज रांची पहुंचे। उन्होंने विशिष्ट जनों से मुलाकात कर मोदी सरकार की 9वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए तीसरी बार मोदी सरकार केलिए समर्थन मांगा।
डॉ वाजपेई ने आज रांची महानगर के हातमा बस्ती निवासी प्रसिद्ध पाहन जगलाल उरांव,पुरानी रांची में अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक अतुल केरकेट्टा ,हिंदपीढ़ी में पूर्व चेंबर अध्यक्ष अरुण बुधिया तथा गंगा नगर में प्रसिद्ध व्यवसाई अमीर राय से उनके आवास पर मुलाकात की। 9साल की उपलब्धियों के पत्रक दिए एवम चर्चा की।
डॉ वाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी विकास केलिए समर्पित है।
कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। देश के दलित ,आदिवासी ,वंचित समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। अंत्योदय को साकार किया जा रहा है। भारत में न सिर्फ सड़क,बिजली ,पानी,शिक्षा ,चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा बल्कि देश की सीमाएं भी आज सुरक्षित हुई हैं। भारत अब आंखे झुकाकर नही बल्कि आंख मिलाकर दुनिया से बातें करता है।

उन्होंने कहा कि 9वर्षों में भारत का सांस्कृतिक गौरव लौटा है। आज दुनिया उम्मीदों के साथ भारत की ओर देखते हैं। विश्व में तिरंगे की ताकत को लोग महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
कहा कि तीव्र विकास के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने केलिए तीसरी बार मोदी सरकार ये जनता की आवाज है। हमे उसे बल देना है।

डॉ वाजपेई के साथ सांसद समीर उरांव,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, राकेश भास्कर,महामंत्री वरुण साहू,बलराम सिंह उपस्थित रहे।
संपर्क से समर्थन अभियान कार्यक्रम के बाद श्री वाजपेई झारखंड के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक जगन्नाथपुर मेला पहुंच भगवान के रथ पर सवार विग्रह का दर्शन किया एवम रथ भी खींचा।
उन्होंने समस्त झारखंड वासियों के कल्याण की मंगल कामना करते हुए कहा कि झारखंड की संस्कृति यहां की धरोहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *