भाजपा ने मंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
रांची: प्रदेश भाजपा ने आज मंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,रघुवर दास,चंपई सोरेन ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद,विधायक गण सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।
रांची जिलांतर्गत चुटिया मंडल में योगाभ्यास के बाद अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों ने इसे विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया है।
कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व बंधुत्व का भाव रखती है।भारत के ऋषि मुनियों ने सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्व संतु निरामया का उद्घोष हजारों वर्ष पूर्व किया।
कहा कि इस वर्ष का थीम ही है एक विश्व ,एक स्वास्थ्य।यह सर्वे भवन्तु निरामया पर ही आधारित है।
कहा कि भारत ने कोरोना काल में भी इस मंत्र को सार्थक किया। कोरोना के टीके विश्व के अनेक देशों में भारत ने भेजे।
उन्होंने कहा कि फिट इंडिया ,स्वस्थ इंडिया बनाने में योग का बहुत बड़ा योगदान होगा।
श्री मरांडी ने लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि योग एक ऐसी विधा है जो केवल तन को ही निरोगी और स्वस्थ नहीं बनाती बल्कि चारों पुरुषार्थ धर्म अर्थ काम मोक्ष को सिद्ध करने में सहायक सिद्ध होती है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने कहा कि योग साधना है,योग विज्ञान है,योग हमारी विरासत है,परंपरा है।
कहा कि आज दुनियां भर में योग की स्वीकृति भारत की सनातन संस्कृति परंपरा की स्वीकृति है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित योगाभ्यास से जुड़ने का आह्वान किया।



