खिजरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने की सेंधमारी, जिप सदस्य रामावतार केरकेट्टा और मुखिया कर्मेला कच्छप को पार्टी में शामिल कराया

रांची: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी की है। रविवार को नामकुम जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा और खिजरी ग्राम पंचायत की मुखिया कर्मेला कच्छप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए भाजपा ने नामकुम में मिलन समारोह का आयोजन किया था।
मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014में शपथ ग्रहण करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गांव,गरीब , किसान,आदिवासी ,दलित , पिछड़ा सहित सबका साथ सबका विकास को समर्पित रहेगी।
कहा कि साढ़े नौ वर्षों से मोदी सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है।इसलिए जनता का विश्वास मोदी सरकार पर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के घर तक शौचालय देकर गरीब बहनों का इज्जत बढ़ाया, गरीबों को जनधन खाता से जोड़कर बैंक के दरवाजे पर पहुंचाया, पक्के मकान,गैस कनेक्शन, नल से जल ये सब गरीब के घरों की पहचान बन गए।
कहा कि आयुष्मान योजना ने 5लाख तक के इलाज की गारंटी दी।प्रति व्यक्ति 5किलो अनाज ने किसी को भूखा नही सोने दिया।
कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना गांव के हुनरमंद पारंपरिक कारीगरों को मजबूत करेगी।
कहा कि भाजपा जनभावनाओं को समझती है। 50वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने अलग राज्य आंदोलन को दबाया।कमजोर किया,उसकी बोली लगाई लेकिन अटल जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास का ढिंढोरा पीटने वाले आज आदिवासियों को लूट रहे।
कहा कि भाजपा की सरकार ने आदिवासियों को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
कहा कि अटल जी की सरकार ने आदिवासी मंत्रालय बनाए, संथाली जनजाति भाषा को 8वीं सूची में शामिल किया।
आज मोदी मंत्रीमंडल में पहली बार 8मंत्री जनजाति समाज से हैं।
कहा कि आज आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर बड़ा झारखंड के शहीद को बड़ा सम्मान दिया।
कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास को समर्पित है।
उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा होकर राज्य की 14लोकसभा सीट पर एन डी ए प्रत्याशी को जीत दिलाने तथा प्रदेश में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने केलिए संकल्पित है।
इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ, आरती कुजूर,पूर्व विधायक राम कुमार पाहन सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *