10मई को बिहार के सीएम नीतीश कुमार आयेंगे रांची,सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

रांची: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता और नीतीश कुमार जी 10 मई को रांची आयेंगे।उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह भी पहुंचेंगे। दोनो नेता विशेष विमान से दिन के 4 बजे रांची पहुंचेंगे। उनकी मुलाक़ात प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से होगी। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।
प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *