स्वतंत्रता,समाज सुधार और सांस्कृतिक आंदोलन के अग्रदूत भगवान बिरसा मुंडा:दीपक प्रकाश

खूंटी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु एवम बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

साथ में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवम महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भगवान बिरसा को नमन करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, उन्होंने एक साथ विभिन्न मोर्चों पर आंदोलन का नेतृत्व किया।

कहा कि 25वर्ष के छोटे जीवन में उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने केवल अंग्रेजों के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि समाज में फैली बुराइयों और धर्म संस्कृति पर हो रहे हमले के खिलाफ भी लड़ाईयां लड़ी।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आज झारखंड के जन जन में अमर हैं। उनका संदेश झारखंड का कवच है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिरसा जयंती 15नवंबर को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कार्यालय में नेताओं अर्पित किए भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनजाति गौरव दिवस,राज्य स्थापना दिवस एवम बिरसा जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल,समरी लाल,केके गुप्ता,बलराम सिंह, अजय राय,अविनेश कुमार,संजय जायसवाल सतीश सिन्हा,सुबोध कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *