नामकुम में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 अप्रैल 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि नामकुम स्थित हाईटेंशन मैदान, पॉवरग्रिड के सामने कुछ युवक अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर एक नीले रंग की आई-10 कार, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल खड़ी पाई। कार में बैठे तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 6.4 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और 4000 रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही आई-10 कार (JH10R-9385), स्कूटी (JH01FF-9513) और पल्सर एनएस-160 मोटरसाइकिल (JH01EV-2343) को भी जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते थे। बरामद रकम को भी नशीले पदार्थ की बिक्री से प्राप्त बताया गया।
इस संबंध में नामकुम थाना कांड संख्या 91/26, दिनांक 08.04.2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों ने रमीज राज (27 वर्ष), गढ़ाटोली गौसनगर, थाना सदर, रांची
मो. अब्दुल (25 वर्ष), गढ़ाटोली गौसनगर, थाना सदर, रांची
मो. जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि (25 वर्ष), गुदरी कुरैशी मोहल्ला, थाना लोअर बाजार, रांची
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *