झामुमो सांगठनिक बैठक में सीएम ने की खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के कार्यों की प्रशंसा

रांची: राजधानी रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में बीते गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सभी जिला अध्यक्ष,सचिव और पदाधिकारियों की बैठक की। बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन में सांगठनिक मुद्दे पर एक एक जिला अध्यक्षों से फीड बैक लिया। इसी कड़ी में उग्रवाद प्रभावित जिला खूंटी की सीएम ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खूंटी के जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद के कार्यों की प्रशंसा भी किया। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने पार्टी में हुए अबतक के कार्यों को गिनाया साथ ही कुछ जरूरी कागजात को भी प्रस्तुत किया। पार्टी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की सूची और बूथ स्तर पर बैठकों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि खूंटी जिले के गांव गांव में झामुमो का संगठन मजबूत हुआ है। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया और अपने खुद जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्रत्येक सप्ताह अलग अलग गावों में पार्टी संगठन का कार्य चलाया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने इनके कार्यों की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि बीस सूत्री के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं को और भी गति देने की जरूरत है। पार्टी संगठन को आने वाले 2024 से पहले मजबूत करना है। साथ ही कहा कि यद्ध स्तर पर पार्टी की सदस्यता अभियान चलाना है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देकर पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने सीएम की बातों को ध्यान से सुना और यह आश्वासन दिया की खूंटी जिला आने वाले समय में झामुमो का गढ़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *