77 वर्षो के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी:बाउरी

रांची: भाजपा को मिल रही जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहरा रहा है और आजादी के 77 वर्ष बाद बाद पहली बार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस जन्मभूमि में कमल फूल, पद्मफूल की सरकार बन रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, अमित शाह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता ने अद्भुत जनादेश किया है और पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने भी अपने परिश्रम से इस अहंकारी ममता दीदी की सरकार को उखाड़ फेंका है। आज सही मायने में पश्चिम बंगाल पुनः एक बार आजादी महसूस कर रहा है। जैसे स्वतंत्रता आंदोलन था, वैसा ही ये लड़ाई थी। पश्चिम बंगाल के इस निर्वाचन में पश्चिम बंगाल ने विजय प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *