उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया

खूँटी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा ने गुरुवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया । उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी से ली एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ईवीएम वेयर हाउस निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। ईवीएम वेयर हाउस तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस परिसर में फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *