संतुलित,विकासोन्मुखी,जनकल्याणकारी बजट : राजु महतो
रांची: झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने पर झामुमो छात्र मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह छात्र नेता राजु महतो ने इस आम बजट की जमकर तारीफ करते हुए इसे। संतुलित , विकासोन्मुखी, जनकल्याणकारी बजट बताया है।
राजु महतो ने कहा कि इस बजट में शिक्षा , कृषि , स्वास्थ्य, रोजगार सृजन , ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना को प्राथमिकता देने की बात कही. बजट में ग्रामीण सड़कों, सिंचाई, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के कौशल विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।बजट में विशेष रूप से ग्रामीण परिवेश को सशक्त बनाने वाला है और गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा। यह बजट गांव, गरीब, किसान और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ।इससे ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे ।

