जनजाति मोर्चा सभी आरक्षित सीट पर कमल खिलाने का ले संकल्प : बाबूलाल

रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोर्चा कार्यकर्ता को टास्क देते हुए कहा कि मोर्चा अपने संगठन को मजबूत करे। और झारखंड के सभी जनजाति आरक्षित सीट पर कमल खिलाने का संकल्प ले।
कहा पूरे झारखंड प्रदेश में जनजाति समाज 8 लोकसभा एवम 40 विधानसभा क्षेत्र में निवास करते है। मोर्चा कार्यकर्ता इन सभी क्षेत्रों में काम करें। देश एवम राज्य में भाजपा सरकार बनाने का काम करें
कहा कि आज राज्य सरकार आदिवासियीं पर हो रहे शोषण, अत्याचार, बलात्कार जैसे मुद्दों को दरकिनार कर रही है। और मुद्दों को भटकाने के लिए भाजपा शाषित प्रदेशों को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। इस बार आगामी चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है ।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उराँव ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगस्त से दिसंबर महीने पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में सघन कार्यक्रम चलाए। सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त करें एवम संगठन को मजबूत करें।
राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, आदिवासियीं पर हो रहे अत्याचार पर बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नही है। अगर अमन चैन लाना है तो भाजपा की सरकार केंद्र एवम राज्य में लाना होगा । हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने कहा प्रदेश से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें एवम कार्यकर्ता जिलों एवम मंडलों में प्रवास करें।
संगठन महामंत्री कर्मवीर जी कहा बूथ मजबूती पर विशेष जोर देने की आवश्कता है। बूथ जीते तो चुनाव जीते फार्मूला पर चलने का निर्देश दिया ।बैठक में उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, अवधेश सिंह चेरो, ताला मरांडी,मेनका सरदार,राजेंद्र मुंडा,लक्ष्मण टुड्डू,अरुण उरांव,जेबी तुबिद,बडकुंवार गगराई,जयप्रकाश भोक्ता, रवि मुंडा, अन्नू लकड़ा,सहित सभी जिला के मोर्चा अध्यक्ष,महामंत्री उपस्थित थे।
संचालन प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष सुकमणि हेंब्रम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *