झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे प्रदेश कार्यालय,हुआ जोरदार स्वागत

रांची: झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के लिए मंगलवार का दिन मंगल रहा। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मंगलवार की देर शाम वे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। बाबूलाल ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में उनका पारंपरिक रूप से स्वागत हुआ।ढोलबाजा,अबीर गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मौके पर श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। स्वागत से भाव विभोर श्री मरांडी ने कहा कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने तीन वर्षों में पार्टी को नई ऊंचाई दी। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 14सीटों को जीतकर मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि 2024के विधानसभा चुनाव में राज्य की भ्रष्ट एवम निकम्मी सरकार को हटाने का संकल्प भी पूरा करेंगे।
स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महामंत्री बालमुकुंद सहाय,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,हेमंत दास,सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,अमित सिंह,अविनेश सिंह,पवन साहू,अनवर हयात, राहुल अवस्थी,मृत्युंजय शर्मा,तारिक इमरान,रंजित चंद्रवंशी,सांसद बीडी राम,विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय,सीमा शर्मा,राजीव रंजन मिश्र, प्रवीण सिंह,शोभा यादव,लक्ष्मी कुमारी, अरुण झा,प्रमोद मिश्रा,ललित ओझा, नीरज सिंह, वरुण साहू,सूर्य प्रभात,देवेंद्र कुमार,अनिल कुमार ,कमलेश राम, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *