2024 चुनाव में मीडिया विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश मीडिया कार्यशाला चार सत्रों में संपन्न हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मीडिया का रोल महत्वपूर्ण है। मीडिया विभाग अपने अस्त्र सस्त्र के साथ तैयार रहे। मीडिया के साथियों को तथ्यपरक बातों से हेमंत सरकार के नाकामियों को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस ग़लत तथ्य देकर लोगों को गुमराह करती रही है इसे उजागर करना मीडिया का कार्य है। कांग्रेस के जमाने में मिट्टी तेल और कोयला के लिए लोग तरसते थे किंतु मोदी सरकार ने घर घर गैस देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सफल कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचाना मीडिया का कार्य है।
श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों पर सबको नजर रखना चाहिए। हेमंत सरकार ने युवाओं, महिलाओं समेत प्रदेश की जानता को धोखा दिया है। भ्रष्टाचार में लिप्त हेमंत सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कैबिनेट से फ़ैसले ले रही है। केंद्रीय एजेंसियों को कैबिनेट से निर्णय लेकर रोकने का प्रयास कर रही है। ऐसी निकम्मी सरकार को पर्दाफ़ाश करने के लिए मीडिया के साथियों को कमर कस लेना है।
मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के वैचारिक योगदान के साथ आगे बढ़ना है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। पार्टी लाइन को ध्यान में रखकर अपनी बात रखनी है। तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपनी बाते रखनी चाहिए। तार्किक बातों से प्रभाव छोड़ा जा सकता है। 2024 चुनाव में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। घर घर तक मोदी जी के नेतृत्व में हुए कार्यों और मोदी की गारंटी पहुँचाना है। इसके साथ ही हेमंत सरकार की विफलता भी सबके बीच रखना है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद ज़फ़र इस्लाम ने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी की एंबेसडर की तरह है। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की प्लांटेड स्टोरी पर मज़बूती से पक्ष रखना होगा। हेमंत सरकार ग़लत तथ्यों के साथ लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। विपक्ष के बातों का अध्यन कर अपनी बात रखना होगा। सरकार के प्लांटेड स्टोरी का सच सामने लाना हमारा दायित्व है। हेमंत सरकार के नाकामियों को सामने लाना हमारा दायित्व है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के सभी योजनाओं का मानिट्रिंग करते हुए पार्टी का पक्ष रखना होगा। हेमंत साकार की असफलता पर बात रखना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 313 कल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके नजर में ग़रीब, महिला और युवा तीन जातियाँ है इनके लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पहली बार हर घर नल से जल पहुँच रहा है। हर घर बिजली की पहुँच हुई है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों को आवास योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई योजनाएँ हैं जिनका लाभ ग़रीब ज़रूरतमंद को मिला है। डीबीटी के माध्यम से सीधे अकाउंट में पैसे पहुँच रहे हैं। इन योजनाओं को घर घर तक पहुँचाना है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव से संबंधित कई सुझाव भी मीडिया विभाग को दिया।
इसके पूर्व बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद ज़फ़र इस्लाम, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत अंग्वस्त्र व पुष्प देकर किया गया। कार्यशाला में भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान, मीडिया एवं केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियाँ और राज्य की हेमंत सरकार के नाकामियों पर चर्चा हुई।
कार्यशाला में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने विषय प्रवेश कराया। बैठक चार सत्रों में संपन्न हुआ। इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुलनाथ शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाईक और तारिक इमरान उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजीत चन्द्रवंशी ने किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक जितु चरण राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, कमाल ख़ान, शोभा यादव, सभी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश पैनलिस्ट, ज़िला मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *