सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में जागरूकता कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

खूंटी: ईआईएसीपी-पीसी-हब, झारखंड की ओर से मिशन लाइफ के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल-संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और जिम्मेदार नागरिक भावनाओं का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में दिलीप यादव, IFS, वन प्रमंडल पदाधिकारी, खूंटी, मसीह गुड़िया, अध्यक्ष जिला परिषद, खूंटी एवं सुश्री अपूर्वा पॉल चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी पंकज कुमार,सुमन समीर,विकाश कुमार,देवानंद प्रसाद, शगुफ्ता इस्मत
जिन्नीद टोपनो उपस्थित थे।
मौके पर जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि मिशन लाइफ, प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप एक जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कचरे का कम उपयोग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का परित्याग, पौधारोपण, ऊर्जा-बचत और कार्बन फुटप्रिंट कम करने जैसी महत्वपूर्ण आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण को अपनी भावना और कल्पना के साथ चित्रों में उकेरा। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने EIACP- हब का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *