झारखण्ड स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जागरूकता रथ रवाना

बोकारो – झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जन जागरूकता का महाअभियान की शुरूआत की गई है।   मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहा कि झारखंड सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सूचना ही सशक्तिकरण का माध्यम है, और यह रथ इसी उद्देश्य की पूर्ति करेगा। राज्य स्तर पर  मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जागरूकता रथों को रवाना किया गया है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर इन रथों को रवाना किया जा रहा है, विभिन्न मल्टीमीडियम के माध्यम से आमजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक दल संगीत  नाटक के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी  आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराएगी।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बोकारो द्वारा तैयार यह जागरूकता रथ जिले के सभी 9 प्रखंडों चास, चंदनकियारी, जरीडीह, चंद्रपुरा, बेरमो, पेटरवार, गोमिया, कसमार एवं नावाडीह में भ्रमण करेगा।

रथ के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण सहित कई विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

रथ के साथ जुड़ी सांस्कृतिक टीम ने आज समाहरणालय परिसर में ही नुक्कड़ नाटक धन्य है झारखंड की धरती प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि कैसे सरकार की योजनाएं आम लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। टीम आगामी दिनों में विभिन्न पंचायतों में जाकर इसी नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करेगी।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने कहा कि, झारखंड की रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आगे बढ़ने का संकल्प है। जन भागीदारी से ही राज्य अपने विकास लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी  हेमलता बुन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सांस्कृतिक टीम के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *