आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन को लेकर लेन देन का ऑडियो वायरल!!

ऑडियो केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनातू पंचायत में सेविका और सहायिका चयन में लेन देन से संबंधित बताया जा रहा है!!

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के सोशल मीडिया समूहों में इन दिनों आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन से संबंधित ऑडियो पुरजोर तरीके से वायरल हो रहा है! वायरल ऑडियो केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनातू पंचायत से आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका पद पर चयन में मोटी रकम लेकर सेविका सहायिका चयन से जुड़ा बताया जा रहा है! वायरल ऑडियो में केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनातू पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन को लेकर मनातू पंचायत के लाजिदाग गांव के आंगनबाड़ी सेविका सरिता देवी का है! जिसमें कहा जा रहा है कि मनातू पंचायत में सेविका और सहायिका के चयन को लेकर ग्रामसभा आयोजित किया गया था! जिसमें कई महिला सेविका और सहायिका पद के लिए दावेदारी पेश की थी! योग्य और उच्च योग्यता धारी महिलाओं को आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका पद पर चयन के लिए खुलेआम तीन लाख रुपए रिश्वत की मांग केरेडारी सीडीपीओ के नाम पर की जा रही है! ऑडियो वायरल होने से केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है! वहीं उपरोक्त ऑडियों प्रकरण पर मनातू पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालबिहारी गंझू पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी ने कहा है कि सेविका और सहायिका चयन के लिए किए गए ग्रामसभा में मुखिया पंचायत समिति सदस्य का ग्रामसभा रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कराया गया साथ हीं योग्य महिलाओं का चयन नहीं करके कम योग्यता धारी महिला का चयन किया गया है! पुनः सेविका सहायिका चयन की मांग ग्राम सभा करा कर करने की मांग की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *