बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो – मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में वर्ष 2025 के अक्टूबर माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आर जी बी एस बिभाग के जय प्रकाश, हैवी मेंटेनन्स मैकेनिकल के मिलन नायक, एसएमएस -न्यू के मो. मोक़द्दर परवेज, सीआरएम -III के बिजय प्रसाद, सीईडी बिभाग के लव कुमार, सीओ एंड सीसी बिभाग के संजय कुमार दास, ब्लास्ट फर्नेस के जय किशोर तथा विजिलेंस विभाग के मनोज कुमार धर के साथ कुल आठ कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।इस समारोह में अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरन के साथ संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित मानव संसाधन के वरीय अधिकारी तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक नितेश रंजन ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया तत्पश्चात अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सफलता में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों के अलावा नित नई चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए तथा जुनून के साथ काम काम करते हुए विकास की गति को बनाये रखना चाहिए तथा प्रत्येक चुनौतिपूर्ण काम को करने के समय यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक सीबिल सिंह के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजनी मिंज, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया।



