अश्विनी वैष्णव की सौगात: बिहार में नई ट्रेनों की ‘अमृत’ बरसात
प्रदीप विद्रोही,भागलपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को एक साथ पांच नई ट्रेनों की सौगात दी है, जिनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की रेल कनेक्टिविटी को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
नई घोषित ट्रेनें:
पटना–नई दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी।
दरभंगा–लखनऊ एवं मालदा टाउन–लखनऊ के बीच एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस।
सहरसा–अमृतसर के मध्य एक नई अमृत भारत ट्रेन।
जोगबनी–इरोड (तमिलनाडु) के लिए एक नई ट्रेन की भी घोषणा।
नई रेल परियोजनाएं:
बिहार के लिए घोषित रेल परियोजनाओं में कुल हजारों करोड़ की लागत से निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैं:
भागलपुर–जमालपुर के बीच 53 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन का निर्माण, अनुमानित लागत: ₹1,156 करोड़।
बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया सेक्शन का 104 किमी लंबा दोहरीकरण, लागत: ₹2,017 करोड़।
रामपुरहाट–भागलपुर के बीच 177 किमी लंबा दोहरीकरण कार्य, अनुमानित लागत: ₹3,000 करोड़।
आईटी सेक्टर में भी निवेश: दो एसटीपीआई केंद्रों का उद्घाटन
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें:
पटना के पाटलिपुत्र में ₹53 करोड़ की लागत से बना STPI।
दरभंगा में ₹10 करोड़ की लागत से निर्मित STPI केंद्र।
रेल मंत्री ने कहा?
“बिहार की तरक्की के लिए आधुनिक रेलवे नेटवर्क बेहद जरूरी है। हम लोगों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक ट्रेन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” — अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री



