खूंटी की जनता लोकसभा चुनाव में झापा को वोट करेगी :अर्पणा हंस

खूंटी: खूंटी लोकसभा क्षेत्र से झारखंड पार्टी एनोस एक्का गुट की प्रत्याशी अर्पणा हंस ने कहा कि खूंटी में मूलभूत समस्याओं का निदान के लिए मैं हमेशा से मुखर रही हूं। इस लोकसभा चुनाव में झापा ने मुझ पर विश्वास कर प्रत्याशी बनाया है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी तरह से प्रत्यास करूंगी।
उन्होंने कहा कि खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोई भी विकास का कार्य नहीं किया है। पांच सालों तक जनता से दूर रहे। जनता की समस्याओं का समाधान करने की जरूरत भी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि यही हाल कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा का है। सिर्फ जनता के बीच जाकर फोटो चमकाने का काम करते हैं। राज्य में गठबंधन की सरकार होने के बावजूद भी कालीचरण मुंडा ने खूंटी के लिए कुछ भी नहीं किया है। खूंटी की जनता इस बार भाजपा और कांग्रेस को त्याग कर झापा को वोट करेगी।
झापा नेत्री ने कहा कि 24अप्रैल को मैं नामांकन करूंगी। इसमें खूंटी लोकसभा क्षेत्र की जनता मेरे साथ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *