नीतीश कैबिनेट का एक और विकेट गिरा,कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा

पटना : बिहार को सियाशत में बड़ी खबर सामने आ रही है। कानून मंत्री के बाद अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौपा है।
इस बात की पुष्टि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी की है। हालांकि सुधाकर सिंह का इस्तीफा अबतक स्वीकार नहीं किया गया है। सुधाकर सिंह ने कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। आपको बताते चले की सुधाकर सिंह जगदानंद सिंह का पुत्र हैं और कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *