बिहार के एक और लाल को केंद्र से मिली बड़ी जिम्मेवारी

आरा : भोजपुर के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी रवि सिन्हा के रॉ के चीफ नियुक्त होने के बाद जिले के एक और लाल 1994 बैच के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ का नया एडीजी बनाया है। वे इससे पहले यूपी में एडीजी सुरक्षा की कमान संंभाल रहे थे।
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने भोजपुर जिले के आरा के एमपी बाग निवासी 1988 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को रॉ का चीफ नियुक्त किया था। मूल रूप से बड़हरा प्रखंड के लौहर-फरना गांव निवासी विनोद कुमार सिंह मूल रूप से यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं। वे यूपी के कई बड़े जिलों में बतौर एसपी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में तत्कालीन गृहमंत्री के साथ उनके ओएसडी भी रहे थे।
विनोद कुमार सिंह तीन भाइयों में छोटे हैं। उनके पिता किशुन सिंह बिजली विभाग में डायरेक्टर के पद पर रहे थे। एक साल पहले उनका निधन हो गया था।
विनोद सिंह की स्कूली पढ़ाई धनबाद, रांची और पटना से हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई थी। वहां से उन्होंने इतिहास से ऑनर्स किया था। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *