मणिपुर पर गुस्से में बॉलीवुड : जया बच्चन बोलीं-विडियो पूरा तक नहीं देख सकी

नई दिल्ली : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. आम जतना, अभिनेताओं से लेकर नेताओं तक की इस घटना पर प्रतिक्रिया सामने रही है। हर कोई इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है और घटिया बता रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि वो इस वीडियो को पूरा तक नहीं देख पाई ये बहुत दुखद है।
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि मैंने वो वीडियो पूरा नहीं देखा मैं देख नहीं सकी। मुझे इतना बुरा लगा मुझे इतनी शर्मा आई…ये चीज़ हुई थी मई के महीने में और वायरल अब हुआ।
जया बच्चन ने कहा कि मैं राज्यसभा में अंदर उन दो महिलाओं के लिए खड़ी हुई थी जो मणिपुर की हैं। मैं कोई पॉलिटिकल भाषण नहीं करना चाहती थी। हाउस में लोगों को जन्मदिन की बधाई दी गई। ये अनाउंस किया गया कि राज्यसभा में जितने लोग है उनमें से कुर्सी पर बैठने के लिए 50 फीसदी नॉमिनेटेड हैं। मगर ये सब कॉस्मेटिक चीज़ किस खुशी में…वहां एक आवाज़ नहीं आई किसी ने एक शब्द संवेदना नहीं दिखाई उन दो महिलाओं के लिए, ये तो महिलाओं की इज्जत है। ये बहुत फ्रस्टेटिंग है। हर एक दिन उत्तर प्रदेश में…वहां का तो कहना ही नहीं चाहिए वहां की आधी चीजें तो बताई ही नहीं जातीं। पूरे देश में क्या हो रहा है? महिलाओं के साथ इतना अपमान…ये बहुत दुख की बात है।
इसके पहले प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-मणिपुर में हुई दो महिलाओं के साथ राक्षसी वृती वाली घटना शर्मनाक है। मन में बहुत ज़्यादा क्रोध भी जागा है। मेरी राज्य सरकार/केंद्र सरकार से दरख्वास्त है कि जो इस घिनौनी हरकत के ज़िम्मेदार है उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। ऐसी सज़ा, जिससे भविष्य में कोई सोचने से भी कांप उठे।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है। वो लिखते हैं- मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया हूं। उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा से ऐसी घिनौनी हरकत करने के बारे में नहीं सोचे।
रेणुका शहाणे
बेबाक बोलने के लिए ख्यात अभिनेत्री रेणुका शहाणे मणिपुर की घटना पर भला वो चुप कैसे रह सकती थीं। उन्होंने सरकार पर तंज कसा और लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर सवाल उठाए।वह लिखती हैं- क्या कोई भी ऐसा नहीं जो मणिपुर में हो रहे अत्याचार को रोके? अगर उन दो महिलाओं के वीडियो ने आपको झकझोरा नहीं है, अंदर तक आपको हिलाकर नहीं रखा है, तो क्या आप इंसान कहलाने के लायक भी हैं? भारतीय और इंडियन होना तो दूर की बात है।
इसके अलावा आशुतोष राणा, विवेक अग्निहोत्री, सोनू समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *