प्रदेश राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय राँची में भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनायी गई! उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया!
पुष्प अर्पित करते हुए नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा किये गये हर कार्य प्रेरणादायक एवं प्रेरणा श्रोत है।
भारत के आजादी के बाद देश के संविधान निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया! बाबा साहब ने हमेशा कमजोर व पिछड़े वर्ग के अधिकारो के लिये संघर्ष करते करते पुरा जीवन समर्पण कर दिया! उनका कहना था शिक्षित बनो,संगठित हो और संघर्ष करों!
जयंती समारोह में मुख्य रूप से युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,उपाध्यक्ष मंजू शाह, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव,महासचिव कमलेश यादव, युवा के विशु विशाल,मिडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह युवा के प्रधान महासचिव मो फ़िरोज अंसारी खटाल प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौरी शंकर यादव,गायत्री देवी,साहिल साहनी धर्मेंद्र सिंह सहित अनेकों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *