देश के संविधान निर्माता की जानकारी बचपन से ही बच्चों को दी जानी चाहिए : आलोक दुबे

रांची :बच्चे हमारे भविष्य हैं और इनके कंधे पर देश की बागडोर रहने वाली है.देश के संविधान निर्माता की जानकारी बचपन से ही बच्चों को दी जानी चाहिए ताकि बड़े होकर ये बच्चे हमारे महापुरुषों को स्मरण कर सकें. बाल सदन स्कूल डोरंडा में आयोजित जयन्ती समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने अपने विचार प्रकट किया।
इसके पूर्व सुबह 8.00 बजे बाल सदन स्कूल में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर आलोक दूबे,स्कूल के संचालक रामाश्रय शर्मा एवं शिक्षिका राबिया व जैनम ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं बच्चों के बीच टॉफी वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *