खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रशिक्षण शिविर में झारखंड टीम पिरामिड का अदभुत अभ्यास

रांची :झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण (पर्यटन, खेलकूद, युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार) के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय झारखंड टीम के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, में खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता के झारखंड टीम के बालक-बालिका खिलाड़ी ने संयुक्त रूप से पिरामिड का अदभुत अभ्यास किया।
प्रशिक्षक विवेक कुमार, प्रशिक्षक संजय कुमार एवं योग प्रशिक्षक सरिता कुमारी के देखरेख में रोप मलखंब,पोल मलखंब, हैंगिंग मलखंब सभी खिलाड़ियों को नये नये कौशल्य की बारिकी से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। झारखंड राज्य मलखंब के मुख्य प्रशिक्षक सह झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा स्वयं उपस्थित होकर झारखंड टीम को प्रशिक्षित कर रहे हैं कि खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया जाएगा।
आज प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन रोप पिरामिड एवं पोल पिरामिड का अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *