आजसू की डोरंडा महाविद्यालय इकाई गठित,
बीएस महतो अध्यक्ष एवम अमित तिर्की सचिव मनोनित

रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) डोरंडा महाविद्यालय इकाई का गठन रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के अध्यक्षता में की गई। महाविद्यालय के पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन के दौरान निम्न छात्र–छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अध्यक्ष: बी.एस. महतो
कार्यकारी अध्यक्ष: मनीष कुमार यादव
वरीय उपाध्यक्ष: सूरज कुमार
उपाध्यक्ष: अंगद महतो, इम्तियाज अंसारी, नितेश मुंडा
सचिव: अमित तिर्की
सह सचिव: सुनील मुंडा
कोषाध्यक्ष: विकास कुमार
सोशल मीडिया प्रभारी: करण उरांव

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पी०जी० प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन के अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय किया जाता रहा है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।
वही सुरेश भगत ने कहा की आजसू सालोंभर उच्च विद्यालय कैंपस में छात्रहित में काम करती हैं और छात्रहित के मुद्दों पर मुखर रहती है जिसके कारण यहां के तमाम छात्र छात्राओं को झुकाओ आजसू के ऊपर बढ़ रहा है एवं यहां के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर आजसू से जुड़े हैं।
मौके पर सभी नए छात्र छात्राओं को आजसू का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, आशुतोष कुमार, पीजी सह प्रभारी सुरेश भगत, पीजी अध्यक्ष रोहित एवं मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष विशाल कुमार यादव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *