अपडेटः यूपीए ने एक बार फिर राज्यपाल से मिलने का मांगा समय, शाम चार बजे मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
रांचीः झारखंड में सियासी बवंडर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच यूपीए ने फिर एक बार राज्यपाल से मिलने का समय मांगा। शाम चार बजे यूपीए का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेंगा. बताते चलें कि कोआर्डिनेशन कमेटी के विनोद पांडे ने राजभवन को समय देने सम्बन्धी आग्रह पत्र भेजा है। इस मामले को लेकर सत्ता के गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीएम राज्यपाल से मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सत्ता के गलियारों में सीएम के इस्तीफे की भी चर्चा शुरू हो गई है। बताते चलें कि ऑफिस ऑफ प्रोफिट मामले में अब तक राजभवन कोई निर्णय नहीं ले पाया है. कुल मिलाकर के अब नजरें राजभवन पर टिकी हैं । इससे पहले भी यूपीए ने 29जुलाई को राजभवन से समय मांगा था।



