आजसू छात्र संघ ने रांची विवि के योग विभाग में की तालाबंदी

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभिन्न समस्याओं को लेकर रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में पीजी विभाग में तालाबंदी किया।
मौके पर आजसू विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा की पीजी योगा विभाग यूजी सेशन वर्ष 2020–23 सत्र से काफी पीछे चल रहा है जिसका खामियाजा विभाग के सैकड़ों छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। इन सब से विभाग के या किसी पदाधिकारी को मतलब नहीं है, वर्ष 2020–23 का सेशन जून या जुलाई में खत्म हो जाना चाहिए था परंतु अबतक सिर्फ तीन ही सेमेस्टर की परीक्षा हुई है जिससे विभाग के छात्र छात्राओं के भविष्य पर असर पड़ेगा।

वही आजसू पीजी विभाग के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा की ई कल्याण पोर्टल पर योगा विभाग रजिस्टर्ड नहीं दिख रहा है जिससे कि छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, फॉर्म नही भर पाने के कारण विभाग के सभी छात्र छात्राओं के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

वही आजसू के सदस्यों ने लगभग 4 घंटे तक पीजी योगा विभाग बंद रखा जिसके बाद रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, ओएसडी डॉ स्मृति सिंह, एवं योगा विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ मधुलिका योगा विभाग पहुंचे, और आजसू के सदस्यों के साथ साथ छात्रों छात्राओं को आश्वस्त किया के अगस्त माह तक विश्वविद्यालय द्वारा हर संभव प्रयास कर जो सेशन लेट चल रहा है उससे जल्द से जल्द सर समय कंप्लीट कराया जाए, वही ई कल्याण पोर्टल के के बारे में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू से बात फोन पर बात सभी छात्र छात्राओं को आश्वस्त किया के 2 से 3 दिनों में ई कल्याण पोर्टल पे योगा विभाग रजिस्टर्ड हो जाएगा जिसके बाद सभी विद्यार्थी आसानी से छात्रवृत्ति फॉर्म सकते है। जिसके बाद अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के सदस्यों ने योगा विभाग का ताला खोल दिया।

तालाबंदी में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय वरीय उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, विशाल कुमार यादव, विपिन यादव, विक्रम यादव, मयंक सिंह, राहुल कुमार, सिम्मी, गीतांजलि, आकृति, प्रज्ञा, होलीका, प्रीति, शिवानी, अर्चना, आयुष, सूरज, रोहित, राजीव, लव, अमित के अलावा अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के सदस्य एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *