बेहतर झारखंड बनाने के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी आजसू पार्टी : डॉ देवशरण भगत

रांची : हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि बेहतर झारखण्ड बनाने के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी आजसू पार्टी। केंद्रीय महाधिवेशन आजसू पार्टी की सर्वोच्च बॉडी है। जहां नीतियां बनती है, भावी कार्यक्रम बनते हैं, संविधान में संशोधन किया जाता है और संगठन के केंद्रीय समिति और केंदीय पदाधिकारी को नया दायित्व दिया जाता है।
29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन समापन हुआ था। जिसमें गांव,पंचायत, प्रखंड, जिला एवं केंदीय पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य के आम नागरिक, विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी, देश-विदेश से अपने विचारों एवं अनुभवों को झारखंड के हित के लिए एक मंच में रखा। पार्टी ने केंद्रीय महाधिवेशन को सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि आम जनमानस को एक वैचारिक मंच देने का काम किया था। पहली बार गांव से लेकर देश विदेश तक के लोग महाधिवेशन में भाग लिए। यह ऐतिहासिक महाधिवेशन था। इसी क्रम में संगठन के केंद्रीय समिति के सदस्यों की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के अनुमोदन के बाद कि गई। केंद्रीय महाधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुसार केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा, 30 प्रतिशत महिला के साथ साथ सभी जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में आज राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 498 केंद्रीय समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। कल केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय समिति में प्रदेश का चेहरा नेतृत्व के रूप में दिखाई देगा। राज्य में परिवर्तन की लड़ाई में युवाओं को
आगे आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *