सड़क हादसे के बाद परिजनों ने सड़क पर किया हंगामा

रांची: रांची में सड़क हादसे के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिवार का आरोप है कि 5 नंबर PCR ने घायल ठेला चालक राज कुमार को समय पर मदद नहीं दी और दुर्घटना के बाद घायल को सड़क पर छोड़कर PCR 5 वाहन चला गया।
परिजनों के मुताबिक, बीती रात हादसे में ठेला चालक राज कुमार को धक्का मारने के बाद करीब 500 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अशोकनगर रोड नंबर-2 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *