एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चायवाली को एक कप चाय के दिए 2100 रुपए

पटना । पटना में ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका काफी चर्चा में बनी हुई है। यू ट्यूबर से लेकर सभी सोशल मी़डिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच भोजपुरी की सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह प्रियंका चाय स्टॉल में पहुंचीं। अक्षरा सिंह ने चाय पीने के बाद प्रियंका को एक कप चाय के बदले 2100 रुपये दिए। कहा कि ये आशीर्वाद इसे रख लो। बताते चलें कि ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता पूर्णिया की रहने वाली हैं। उन्होंने बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। वह 10 वेराइटी की चाय बेचती है, जिसकी कीमत 10 रुपए से लेकर 30 रुपए तक है। अक्षरा ने प्रियंका को भविष्य के लिए शुभकामाएं भी दी। कहा कि आगे प्रियंका ने बेहतर काम किया तो मैं फिल्म में प्रियंका का किरदार भी निभाऊंगी। इसके साथ ही ग्रेजुएट चायवाली के साथ फोटो भी खिंचवाई। लोगों और मीडिया कर्मियों को देखकर अक्षरा सिंह मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं भी दुकान खोल लूं क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *