रिकवरी एजेंट से लूट के आरोपी गिरफ्तार
बोकारो -बोकारो जिला अंतर्गत बालीडीह पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।गत 25 मार्च को चास के रहनेवाले बजाज कंपनी के रिकवरी एजेंट सोनू कुमार को रात के 9 बजे उस वक्त स्टेशन के करीब आर पी एफ कैंप के करीब सुनसान इलाके में लूट लिया जब वो अपने बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी एक बाइक पर पहुंचे तीन लुटेरों ने उनकी बाइक रुकवाई मोबाइल पर्स और बाइक लूटते हुए उनके साथ मारपीट कर उनसे एटीएम का पासवर्ड भी ले लिया। घटना की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक ने इस गिरोह को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया ।
मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गिरफ्त के आए सभी शातिर लुटेरे है। इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उनके अकाउंट से 5300 रुपए की निकासी भी की थी।
पुलिस के गिरफ्त में आए लोगों में राम कुमार यादव, प्रियांशु कुमार तथा रोहित कुमार शामिल है, सभी बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह के रहनेवाले है।पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक के अलावा लुटेरों द्वारा प्रयुक्त टीवीएस बाइक सहित लूटे गए पर्स कुल चार मोबाइल, 3420 रुपए नकद बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर सभी को जेल भेज दिया है।



