रिम्स में एक युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई,गंभीर रूप से घायल
गणादेश,रांची : राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक युवक ने चौथी मंजिल से अचानक छलांग लगा दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत उसे इलाज के लिए आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान बुंडू निवासी जलधर मुंडा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ देर तक रिम्स परिसर में टहलता नजर आया, इसके बाद उसने अचानक ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।



