संत जेवियर्स कॉलेज की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज से एक बड़ी वारदात सामने आयी है, कॉलेज की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।सोमवार को छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे से बरामद हुआ। वह फांसी के फंदे से झूलती पायी गयी। हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में ले लिया। वारदातस्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।बतायाा जा रहा है कि छात्रा ने इस सुसाइट नोट में घरेलु परेशानियों और पारिवारिक विवादों को खुदकुशी का कारण बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। राँची के संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *