राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा धंसा

दिल्ली: केरल के प्रमादोम स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा धंस गया। मौके पर तैनात पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने शारीरिक रूप से हेलीकॉप्टर को धंसी हुई जगह से धकेल कर बाहर निकाला. यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सामने आई है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए केरल पहुंचीं हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर का वजन सहन न कर पाने की वजह से प्रमादोम स्टेडियम में बना हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा नीचे धंस गया. घटना के वक्त राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकॉप्टर के अंदर नहीं थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *