छठ त्यौहार पर मोदी सरकार का 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : कैलाश यादव
रांची: प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार ने विगत दिनों घोषणा किया था कि छठ महापर्व त्यौहार के पावन अवसर पर बिहार के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाएंगे ! लेकिन सच्चाई यह है कि देशभर में झारखंड और बिहार से जाकर करोड़ों काम करने वाले लोगों को छठ त्यौहार पर घर वापसी के लिए काफी परेशानी हो रही है।
विदित है कि बिहार और झारखंड से देशभर में करोड़ों लोग रोजी रोजगार के लिए बाहर जाते हैं ! केंद्र में तीसरी बार शासन कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दावा किया था कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालु यात्रियों के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाएंगे जिससे यात्री सकुशल अपने घर वापस जा सकें लेकिन ये दावा भी खोखला और जुमला साबित हुआ ।
यादव ने कहा कि बिहार में छठ महापर्व और विधानसभा का आम चुनाव का महापर्व एक साथ नजदीक होने के कारण बाहर रहने वाले करोड़ों लोगों में काफी उत्सुकता है लेकिन इस महत्वपूर्ण विषयों पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार के खोखली दावे से लोग मायूस और नाराज हैं ।



