द ब्लैकबोर्ड की परीक्षा श्रृंखला में 1100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

रांची: विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने के उद्देश्य से द ब्लैकबोर्ड की ओर से रविवार को परीक्षा श्रृंखला 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का आयोजन पुरुलिया रोड स्थित दो केंद्रों पर किया गया।
पहला केंद्र डंगराटोली चौक स्थित टीवीएस शोरूम के ऊपर दूसरी मंजिल पर बनाया गया था, जबकि दूसरा केंद्र ऑडी शोरूम के सामने पुराने सूर्या क्लिनिक भवन, लेन-2, कुम्हार टोली में बनाया गया था।
परीक्षा श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा वातावरण उपलब्ध कराया गया। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्नों को हल कर अपनी तैयारी, गति और सटीकता को परखा। साथ ही उन्हें अपनी कमजोरियों की पहचान करने और समय प्रबंधन में सुधार करने का अवसर मिला।
संस्थान की ओर से बताया गया कि नियमित अभ्यास और समयबद्ध परीक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से निपटने में मदद करती है। इस परीक्षा श्रृंखला का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
द ब्लैकबोर्ड विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *