गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक आज

रांची : : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में कमजोर वर्गों और बच्चों से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने तथा दर्ज मामलों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य में दर्ज गंभीर मामलों की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है.

सरकार के उप सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा 28 सितंबर को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस समीक्षा बैठक में कई मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989, बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार से संबंधित दर्ज मामले और गुमशुदा बच्चों से संबंधित मामले शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *