फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, कांके की टीम बनी विजेता
लातेहार: चंदवा प्रखंड अंतर्गत डुमारो पंचायत के कुर्मी टोला में जय सरना स्पोर्टिंग क्लब प्रतियोगिता-2026 के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उनका पारंपरिक झारखंडी नृत्य-संगीत और मांदर की थाप के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद बैद्यनाथ राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। फाइनल मैच कांके और मांडर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें कांके की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विजेता कांके टीम को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने 41 हजार रुपये का चेक, एक बड़ा खस्सी, ट्रॉफी और ड्रेस देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता मांडर की टीम को झामुमो नेता प्रभात कुमार ने 30 हजार रुपये का चेक, एक खस्सी, ट्रॉफी और ड्रेस प्रदान कर सम्मानित किया।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कच्छप, अजय उरांव, ज्योत्सना केरकेट्टा, सुदामा प्रसाद, रंजीत उरांव, राजकुमार साहू, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, सरफराज, अंकित तिवारी, रमेश टाना भगत, बिरसा टाना भगत, अनिल उरांव, रंजीत कुमार, चंदन कुमार, अशोक यादव और नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।


