फुदी और तिरला पंचायतों में विकास योजनाओं की समीक्षा, PAI 2.0 और गुणवत्तापूर्ण GPDP पर जोर
खूंटी : खूंटी प्रखंड की फुदी एवं तिरला पंचायतों का परिभ्रमण एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रांची पद्मनाभ रंजन एवं पंचायत राज निदेशालय के SPRC के पीपी एक्सपर्ट आदित्य रंजन ने दोनों पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं और ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध जनसेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।
परिभ्रमण के दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने PAI 2.0 (Panchayat Advancement Index), गुणवत्तापूर्ण GPDP, PESA और स्थायी समितियों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही पंचायत राज व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को दी गई।
अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सहभागी एवं गुणवत्तापूर्ण GPDP तैयार करने, स्थायी समितियों को सक्रिय बनाने तथा विकास कार्यों में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक मोहम्मद तौफीक, प्रखंड समन्वयक पूनम सोले, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत कर्मी, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, पंचायत VLE, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


