एफजेसीसीआई लीडर्शिप एण्ड एक्सलन्स होनौर्स में उप समिति चेयरमैनों का सम्मान
रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा गुरुवार को चैम्बर भवन में सभी उप समिति चेयरमैनों के लिए “FJCCI Leadership & Excellence Honours” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उप समिति चेयरमैनों एवं चैम्बर पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे वर्ष उप समितियों के माध्यम से किए गए कार्यों, सक्रिय सहभागिता, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए उप समिति चेयरमैनों का उत्साहवर्धन एवं सम्मान करना था। कार्यक्रम में सभी चेयरमैनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि चैम्बर की अधिकांश गतिविधियां और कार्य उप समितियों के माध्यम से ही धरातल पर पहुंचते हैं। उप समितियां चैम्बर की कार्यप्रणाली की रीढ़ एवं उसकी “backbone” हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को चिन्हित करने, संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने तथा व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान की दिशा में उप समितियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान उप समिति चेयरमैनों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को बेहद सकारात्मक, उत्साहवर्धक एवं सराहनीय पहल बताते हुए FJCCI नेतृत्व की प्रशंसा की।
बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, आस्था किरण, पूजा ढाढा, उप समिति चेयरमैन निधि झुनझुनवाला, उत्सव परासर, दिनेश प्रसाद साहू, श्रवन राजगढ़िया, श्रीकृष्ण अग्रवाल, दीपक मुरारका, अनिश सिंह, परविंदर सिंह बग्गा, प्रेम शंकर मिश्रा, नितेश शारदा, जसविंदर सिंह, कुनाल विजयवर्गीय, शशांक भरद्वाज, संजय सिंह डॉ. अनल सिन्हा, अभिषेक नेमानी, सुबोध चौधरी, परास अग्रवाल ,तेजविंदर सिंह मुकेश पाण्डेय, शैलेंदर सुमन, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी, अमित मिश्रा, नेहा पटवारी, तेजविंदर सिंह, प्रियांक भगत, आलोक कुमार एवं राहिल जफर आदि उपस्थित थे |


