मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त एवं प्रेझा फाउंडेशन के सदस्यों ने की मुलाकात
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी एवं प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रशिक्षित 3,044 छात्र-छात्राओं के मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 23 नवंबर 2026 को प्रोजेक्ट भवन सभागार, रांची में निर्धारित है। मौके पर प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट श्री अमित वाल्मीकि एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री चितरंजन सामंत राय भी उपस्थित रहे।

