मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सिख समाज के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री गुरूनानक देवजी की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर 2026 को रांची के पी.पी. कम्पाउंड के श्री गुरूनानक स्कूल में होगा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेट्ठी, गुरूगोविन्द सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गुरूनानक हॉस्पिटल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि, प्रोफेसर हरवीन्द्र वीर सिंह, जशपाल सिंह पन्धेर, सरदार ध्यान सिंह, हरजीत सांह सिंकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *