सीएम हेमंत और राहुल गांधी का छात्रों ने फूंका पुतला,17अगस्त को फिर से सरकार के साथ वार्ता

रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का आंदोलन रविवार 23 वें दिन भी जारी है। छात्रों की मांग सीबीआई जांच पर अबतक सीएम हेमंत सोरेन की ओर से कोई पहल नहीं करने पर छात्रों में राज्य सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्र अब सरकार से आर पार की लड़ाई की स्थिति में आ गए है। यही नहीं अब तो आंदोलनकारी छात्रों के साथ उनके परिजन भी आ गए हैं। आंदोलनकारी छात्र अब आक्रामक ढंग से आंदोलन चलाने का प्लान तैयार किया है। इसी कड़ी में छात्रों ने रविवार की शाम को अलबर्ट एक्का चौक पर सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका है। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। छात्रों ने कहा कि जबतक सीबीएसई से जांच की मांग सीएम नहीं करते तबतक यह आंदोलन आक्रामक रूप से चलेगा। वहीं विधानसभा घेराव की तरह बीस अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया जाएगा। इसमें लाखों छात्रों की भागीदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *