मूसलाधार बारिश से धान की फसल को राहत, सब्जी उत्पादक किसानों की बढ़ी चिंता

रांची : मूसलाधार बारिश से धान की फसल को राहत मिल रही है। वहीं सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ रही है। लगातार बारिश सब्जियों के लिए नुकसानदेह है। लगातार हो रही बारिश को धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से धान के पौधों को बेहतर बढ़वार मिलने की उम्मीद है।
दूसरी ओर, जिन किसानों की सब्जी की फसल खेतों में तैयार है, उनके लिए लगातार बारिश परेशानी का कारण बन सकती है। खेतों में पानी जमा होने और अत्यधिक नमी के कारण तैयार सब्जियों के खराब होने तथा उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि बारिश का मौसम शुरू होने के बाद पहली बार क्षेत्र में इतनी तेज और मूसलाधार बारिश हुई है। धान की खेती के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, लेकिन सब्जी उत्पादकों के लिए यही बारिश चिंता का कारण बन गई है। किसानों की नजर अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *