खूंटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
खूंटी: हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के भाषण के उपरांत स्थानीय हिन्दू राईट विंग के कुछ लोगों द्वारा सभा स्थल पर कथित तौर पर गंगा जल छिड़क कर “शुद्धिकरण” किए जाने की घटना सामने आई है। इस कृत्य को खड़गे जी के दलित समुदाय से होने के कारण किया गया बताया जा रहा है।

इस छुआछूत और दलित विरोधी मानसिकता की घोर निंदा करते हुए आज खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने अध्यक्ष रवि मिश्रा अध्यक्षता में स्थानीय भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के वरिष्ठ नेता और दलित समाज के गौरव हैं। उनके संबोधन के बाद जिस तरह से सभा स्थल को गंगा जल से धोया गया, वह संविधान और बाबा साहेब के आदर्शों का अपमान है। यह कृत्य भाजपा और उससे जुड़े संगठनों की संकीर्ण और छुआछूत वाली सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी इस घृणित मानसिकता के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगी।”
जिला कांग्रेस कमिटी ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही देश में सामाजिक समरसता को तोड़ने वाले ऐसे तत्वों पर रोक लगाई जाए।
सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
मौके पर सभी प्रकोष्ठों के कोर्डिनेटर पीटर मुन्डू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, ओ बी सी अध्यक्ष शहिन्द्र महतो , नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप,प्रनीत तोपनो, जुनैद खान,हेलेन तिडू,शिक्षा विभाग के अध्यक्ष बसंत सुरीन, nsui अध्यक्ष राहुल केसरी,फिरोज आलम, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग,मन्नान अंसारी, जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना, अजय कुमार साहू, बन्थू गंजू, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनिता नाग,लव भगत, आनमोल होरो,लखन कुमार, शशिकांत होरो, मरयानूस टुटी, सोहेल आन्सारी , सुसारी होरो,मुनू देवी,अम्बिका देवी, सुशीला नाग,आदि उपस्थित थे।


