अग्रवाल समाज के नए सत्र के पदाधिकारियों ने लिया पदभार

रामगढ़। अग्रवाल समाज रामगढ़ का नए सत्र के पदाधिकारियों का पदभार सह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित समारोह में नए सत्र 2022-24 के लिए नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष झंडा चौक निवासी राजकुमार अग्रवाल ने नए अध्यक्ष नानूराम गोयल को अपना पदभार सौंपा। वही विनोद कुमार पंकज फिर एक बार उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं बिजोलिया के रहने वाले राजकुमार अग्रवाल ने नए सचिव शंकरलाल अग्रवाल को पदभार सौंपा। वही संयुक्त मंत्री नरेश अग्रवाल को बनाया गया है। वहीं निवर्तमान कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल ने नए कोषाध्यक्ष विकास साह को पदभार सौंपा। फिर एक बार अनिल सुरेखा भंडारी चुने गए। जयंती संयोजक नरेश अग्रवाल और पंकज बरेलिया को चुना गया। प्रसाद वितरण के लिए अरुण गोयल और बबलू गोयनका का चयन किया गया। वही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रकाश पटवारी, उपकार अग्रवाल,सुनील गोयल, संदीप अग्रवाल एवं बबलू का चयन किया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था को अच्छे तरीके से चलाने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *