झामुमो ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा-झारखंड में भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है

रांची: सीएम हेमंत सोरेन के खदान लीज प्रकरण और पूजा सिंगल और उसके सीए पर ईडी की छापेमारी मामले पर अब झामुमो भाजपा के साथ आए पार की लड़ाई की मूड में आ गई है।लगातार दोनों ओर से सड़कों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सोमवार की संध्या अल्बर्ट एक्का चौक पर झामुमो के द्वारा केंद्र सरकार का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताख खान और झामुमो नेत्री महुआ माजी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया। वहीं मुस्ताक खान ने कहा कि झारखंड में भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। एक चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बेहतर कार्य भाजपा को खटक रहा है। जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को भाजपा अस्थिर करना चाहती है। वहीं महुआ माजी ने कहा कि जब से झारखंड अलग राज्य गठन हुआ है,भाजपा का शासनकाल अधिक रहा है। भाजपा अपने शासनकाल में कोई भी विकास का काम नहीं किया। जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रहे हैं तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा प्रदेश में झामुमो की सरकार नहीं चाहती है।इसलिए एक साजिश के तहत लोकतांत्रिक सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। झामुमो इसका विरोध करता है और लगातार सड़कों पर विरोध करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *