झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के तहत आवासीय विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
रांची : झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के तहत उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार आज बिरसा मुंडा आदिवासी आवासीय विद्यालय, उलिहातू, राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, कुंदी सहित जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच फुटबॉल, चेस, टग ऑफ वॉर, कैरम, निबंध लेखन, चित्रांकन, क्विज सहित विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और प्रतिभा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा अपनी खेल एवं रचनात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनमें खेल भावना एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।
जिला प्रशासन द्वारा झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 को लेकर जिले के विभिन्न विद्यालयों, विभिन्न प्रखंडो में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, वहीं 9 अगस्त को जिला स्तर पर भी नगर भवन खूँटी में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होना है।


