बोर्ड बैठक से पहले एकजुट हुए पार्षद,तैयार किया प्लान

रांची: राँची नगर निगम की बोर्ड बैठक से एक दिन पहले बड़ी संख्या में पार्षदों ने बैठक कर अपनी रणनीति तैयार की। पार्षदों का कहना है कि उन्हें केवल औपचारिक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिलनी चाहिए।
बैठक में विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और तय किया गया कि इन्हें शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में मजबूती से उठाया जाएगा। पार्षदों के तेवरों को देखते हुए माना जा रहा है कि निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार हो सकती है।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बोर्ड बैठक में पार्षद किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और नगर निगम प्रशासन का रुख क्या रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *